Uttarakhand: गढ़वाल में गजब ही हाल है, दारू पीकर नाली में लेटे पड़े मिले कठैत गुरुजी; नौकरी जाएगी
Uttarakhand News: Purola के दौणी स्कूल में कार्यरत पीटीआई जय सिंह कठैत नशे की हालत में नाली में लेटे पड़े नज़र आए। शिकायत और जांच के बाद शिक्षा विभाग ने सख्त कार्रवाई की।
उत्तराखंड के Purola क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। दौणी माध्यमिक विद्यालय में कार्यरत पीटीआई जय सिंह कठैत को शराब की लत के चलते अनिवार्य सेवानिवृत्ति दे दी गई है। यह कार्रवाई शिक्षा विभाग द्वारा जांच के बाद की गई।Drunk Teacher Forced to Retire in Uttarakhandस्थानीय ग्रामीणों ने लंबे समय से शिक्षक के खिलाफ शिकायतें की थीं। उनका आरोप था कि शिक्षक अक्सर शराब के नशे में स्कूल पहुंचते थे, जिससे छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही थी और स्कूल का माहौल भी खराब हो रहा था।