आसमान से गिरी आफत! चमोली में बिजली गिरने से 500 बकरियों की मौत, भेड़पालकों पर टूटा संकट
उत्तराखंड के चमोली जिले में आकाशीय बिजली गिरने से करीब 500 बकरियों की मौत हो गई। एक दर्जन से अधिक भेड़पालकों को भारी नुकसान हुआ है और उन्होंने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।
जनपद चमोली के गौणा-भनाली तोक में रविवार देर रात आकाशीय बिजली गिरने से बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में एक दर्जन से अधिक भेड़पालकों की करीब 500 बकरियों की मौत हो गई। Lightning Strike Kills 500 Goats in Chamoliचमोली जिले के विकासखंड दशोली की निजमुला घाटी के गौणा-भनाली तोक में अचानक हुए इस हादसे से पूरे क्षेत्र में मायूसी का माहौल है और प्रभावित परिवारों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। हादसे में राकेश सिंह, हुकम सिंह और मदन लाल समेत कई भेड़पालकों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।...
...Click Here to Read Full Article