देहरादून: नौकरी की मांग को लेकर हाईवोल्टेज प्रदर्शन, 30 घंटे से पानी की टंकी पर डटीं अभ्यर्थी
Dehradun News: देहरादून में बेरोजगार नर्सिंग अभ्यर्थियों का आंदोलन लगातार जारी है। अंतरराष्ट्रीय नर्सिंग दिवस पर भी प्रदर्शनकारी पानी की टंकी पर डटे रहे और सरकार पर मांगों की अनदेखी का आरोप लगाया।
देहरादून के परेड ग्राउंड में बेरोजगार नर्सिंग अभ्यर्थियों का आंदोलन लगातार उग्र होता जा रहा है। बीते 30 घंटे से अधिक समय से कई नर्सिंग अभ्यर्थी अपनी मांगों को लेकर पानी की टंकी पर चढ़े हुए हैं, जबकि उनके साथी टंकी के नीचे धरने पर बैठे हैं। धूप और बारिश की परवाह किए बिना प्रदर्शनकारी अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं और पीछे हटने को तैयार नहीं हैं। नर्सिंग अभ्यर्थियों के समर्थन में महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला भी पानी की टंकी पर चढ़ी हुई हैं। उन्होंने साफ कर दिया है कि जब तक मांगों पर...
...Click Here to Read Full Article