रुद्रप्रयाग के कंडारा गांव में मलबा हटा तो हुआ चमत्कार, विशाल शिला पर दिखीं शिव परिवार की आकृतियां
रुद्रप्रयाग जिले के कंडारा गांव में हनुमान मंदिर के पास एक विशाल शिला पर भगवान शिव परिवार जैसी आकृतियां दिखाई देने का दावा किया गया है। घटना के बाद श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ गई है और नियमित पूजा-अर्चना की जा रही है।
उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के कंडारा गांव में इन दिनों एक विशाल शिला चर्चा का विषय बनी हुई है। गांव के प्राचीन हनुमान मंदिर के पास पहाड़ी से मलबा हटाने के दौरान एक बड़ी शिला पर भगवान शिव परिवार जैसी आकृतियां दिखाई देने का दावा स्थानीय ग्रामीणों और मंदिर में तपस्या कर रहे संत पंचम दास महाराज ने किया है। इस दावे के सामने आने के बाद बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए कंडारा गांव पहुंच रहे हैं। मंदिर परिसर में हर सोमवार जलाभिषेक, रुद्राभिषेक और विधिवत पूजा-अर्चना भी की जा रही है।Vill...
...Click Here to Read Full Article