उत्तराखंड: 'अरबपति' BKTC को दानदाता का इंतजार! जर्जर पड़ा उत्तर भारत का इकलौता माता सीता मंदिर
चमोली के चाईं गांव स्थित माता सीता का प्राचीन मंदिर जर्जर हालत में पहुंच गया है। ग्रामीणों ने बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) से जल्द पुनर्निर्माण की मांग की है। फिलहाल माता सीता की प्रतिमा एक कमरे में स्थापित कर पूजा की जा रही है।
उत्तराखंड के चमोली जिले के ज्योतिर्मठ विकासखंड स्थित चाईं गांव में माता सीता को समर्पित प्राचीन मंदिर अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। स्थानीय मान्यताओं के अनुसार यह उत्तर भारत का एकमात्र प्राचीन माता सीता मंदिर है। वर्षों पुराने इस ऐतिहासिक मंदिर की हालत इतनी खराब हो चुकी है कि अब यहां नियमित पूजा-अर्चना भी संभव नहीं रह गई है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए माता सीता की प्रतिमा को मंदिर से हटाकर एक कमरे में स्थापित किया गया है, जहां वर्तमान में पूजा की जा रही है।Villagers Demand Res...
...Click Here to Read Full Article