उत्तराखंड: फ्री स्किल ट्रेनिंग के साथ मिलेगी नौकरी, 10वीं-12वीं पास और बेरोजगार युवा यहां करें आवेदन
उत्तराखंड सरकार प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत बेरोजगार और पढ़ाई बीच में छोड़ चुके युवाओं को निशुल्क स्किल ट्रेनिंग और रोजगार का अवसर दे रही है। 15 से 45 वर्ष आयु के 10वीं और 12वीं पास युवा ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
उत्तराखंड सरकार ने प्रदेश के बेरोजगार युवाओं और बीच में पढ़ाई छोड़ चुके युवाओं के लिए रोजगार का बड़ा अवसर उपलब्ध कराया है। कौशल विकास विभाग के माध्यम से प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना (PMKVY) के तहत युवाओं को निशुल्क तकनीकी प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद उन्हें उद्योगों में रोजगार और स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। सरकार का उद्देश्य युवाओं को उद्योगों की जरूरत के अनुसार प्रशिक्षित कर रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है।Uttarakhand Launches Free Skil...
...Click Here to Read Full Article