चमोली की नीती घाटी में जलसैलाब का रौद्र रूप! वैली ब्रिज बहा, BRO कर्मी लापता; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
चमोली की नीती घाटी में तमक नाले में अचानक जलसैलाब आने से वैली ब्रिज बह गया। कई वाहन प्रभावित हुए हैं और एक BRO कर्मी के लापता होने की सूचना है।
भारत-चीन सीमा से सटे चमोली जिले की नीती घाटी से मंगलवार शाम खौफनाक तस्वीरें सामने आईं। ज्योतिर्मठ-मलारी मोटर मार्ग पर तमक नाले में अचानक जलसैलाब आने से देखते ही देखते भारी तबाही मच गई। तेज बहाव की चपेट में आने से 123 बीआरटीएफ सुराईथोटा की ओर से बनाया गया वैली ब्रिज पूरी तरह बह गया। इस दौरान कई वाहन भी प्रभावित हुए। वहीं, एक बीआरओ कर्मी के तेज पानी के बहाव में बहने की सूचना है। उसकी तलाश के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है।Flash Flood Hits Chamoli’s Niti Valley, BRO Personnel Missing...Click Here to Read Full Article