श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय में परीक्षा व्यवस्था पर सवाल, कॉपी जांचे बिना छात्र को किया फेल
देहरादून के राजकीय महाविद्यालय सुद्धोवाला के बीए पांचवें सेमेस्टर के छात्र की परीक्षा कॉपी में अंक दर्ज नहीं होने के बावजूद 27 नंबर दिए गए। दोबारा मूल्यांकन में 50 अंक मिले। अंग्रेजी में 56 की जगह 30 अंक दर्ज करने का भी आरोप है।
श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय की परीक्षा व्यवस्था में सामने आई इस गड़बड़ी ने मूल्यांकन प्रक्रिया पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मामला राजकीय महाविद्यालय देहरादून, सुद्धोवाला के बीए पांचवें सेमेस्टर के एक छात्र से जुड़ा है। छात्र ने दिसंबर में साइकोलॉजी की परीक्षा दी थी। इसके बाद सूचना के अधिकार (RTI) के तहत मिली जानकारी में सामने आया कि उसकी उत्तर पुस्तिका में किसी भी प्रश्न के सामने अंक दर्ज नहीं थे। इसके बावजूद विश्वविद्यालय के रिकॉर्ड में उसे 75 में से 27 अंक दिए गए।Sridev suma...
...Click Here to Read Full Article