उत्तराखंड: स्वारना नदी का जलस्तर बढ़ने से जंगल में फंसे UPES के 6 छात्र, SDRF ने 6 KM पैदल चलकर किया रेस्क्यू
Dehradun Rescue: स्वारना नदी का जलस्तर बढ़ने से थान गांव के जंगल में UPES के छह छात्र फंस गए। SDRF टीम ने करीब 6 KM पैदल ट्रैकिंग कर सभी छात्रों को सुरक्षित रेस्क्यू किया।
उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश के बीच देहरादून से राहत और बचाव की खबर सामने आई है। 17 अगस्त को UPES के छह छात्र थान गांव के मिसरास पट्टी क्षेत्र में स्वारना नदी के आसपास ट्रैकिंग के लिए पहुंचे थे। ट्रैकिंग पूरी करने के बाद जब छात्र वापस लौट रहे थे, तभी क्षेत्र में अचानक तेज बारिश शुरू हो गई। लगातार बारिश के कारण स्वारना नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने लगा। नदी का बहाव बढ़ने के कारण छात्रों के लिए वापस लौटना मुश्किल हो गया और वे जंगल के बीच फंस गए।6 UPES Students Rescued After Swarna River...
...Click Here to Read Full Article