उत्तराखंड: PMGSY में 400 ग्रामीण सड़कों को मंजूरी का इंतजार, 19 सड़क और 13 पुलों के प्रस्ताव भी लंबित
उत्तराखंड में PMGSY Phase-4 के तहत करीब 400 ग्रामीण सड़कों को केंद्र की मंजूरी का इंतजार है। 19 PMGSY और 13 वाइब्रेंट विलेज पुलों के प्रस्ताव भी लंबित हैं।
उत्तराखंड में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना (PMGSY) के चौथे चरण को लेकर कवायद तेज हो गई है। राज्य में करीब 400 ग्रामीण सड़कों को पीएमजीएसवाई फेज-4 में शामिल कराने के लिए केंद्र सरकार की मंजूरी का इंतजार है। इसके अलावा 19 पीएमजीएसवाई पुलों और 13 वाइब्रेंट विलेज से जुड़े पुलों के प्रस्ताव भी केंद्र के स्तर पर लंबित हैं। मंजूरी मिलने के बाद ग्रामीण और सीमावर्ती क्षेत्रों की सड़क कनेक्टिविटी को बड़ा फायदा मिलने की उम्मीद है।400 Rural Roads Await PMGSY Phase-4 Approval in Uttarakhand