देहरादून: सहस्त्रधारा में नहाते समय तेज बहाव में बहा दिल्ली का पर्यटक, 2 किमी दूर मिला शव
देहरादून के सहस्त्रधारा में नहाने के दौरान दिल्ली का करीब 50 वर्षीय पर्यटक तेज बहाव में बह गया। एसडीआरएफ ने सर्च अभियान चलाकर 2 किमी दूर शव बरामद किया।
देहरादून के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सहस्त्रधारा में रविवार को बड़ा हादसा हो गया। नहाने के दौरान दिल्ली निवासी करीब 50 वर्षीय पर्यटक नौथ राम अचानक पानी के तेज बहाव की चपेट में आ गए और बह गए। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर सघन सर्च अभियान शुरू किया। काफी तलाश के बाद एसडीआरएफ जवानों ने पर्यटक का शव घटनास्थल से करीब दो किलोमीटर दूर पांडव वाला पुल के पास बरामद कर लिया। हादसे की सूचना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया।Tourist Drowns in Sahastradhara, Body Found 2 Km Away...
...Click Here to Read Full Article