Uttarakhand News: रेलवे स्टेशन के बाहर 59 दुकानदारों का प्रदर्शन, बाजार बंद कर खोला मोर्चा... जानिए कारण
Kotdwar Railway Station: अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत अतिक्रमण हटाने के लिए PWD ने 59 दुकानदारों को नोटिस दिया। विरोध में 7वें दिन भी धरना, बाजार बंद और तहसील तक जुलूस निकाला गया।
उत्तराखंड के कोटद्वार में रेलवे स्टेशन के कायाकल्प के बीच अतिक्रमण का विवाद बढ़ता जा रहा है। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत कोटद्वार रेलवे स्टेशन का सौंदर्यीकरण किया जा रहा है और प्रवेश व निकासी के लिए दो बड़े गेट भी बनाए गए हैं।Kotdwar Market Shut Over Encroachment Noticesरेलवे ने स्टेशन के प्रवेश और निकासी मार्ग को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए स्थानीय प्रशासन से कार्रवाई करने को कहा है। इसके बाद प्रशासन ने सड़क किनारे संचालित दुकानों के खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की।