उत्तराखंड: लाइक्स और लड़कियों को इम्प्रेस करना पड़ा भारी, AI से बनाई तस्वीरें; 'फर्जी मेजर' गिरफ्तार
हल्द्वानी में खुद को पैरा स्पेशल फोर्स का मेजर बताने वाला युवक गिरफ्तार हुआ। पुलिस के अनुसार AI से सेना की फर्जी तस्वीरें और आर्मी आईडी तैयार कर सोशल मीडिया पर पोस्ट करता था।
सोशल मीडिया पर फर्जी पहचान बनाकर खुद को भारतीय सेना का अधिकारी बताने का मामला सामने आया है। मिलिट्री इंटेलिजेंस को जानकारी मिली थी कि रोहित सिंह मेहता नाम का युवक सोशल मीडिया पर खुद को भारतीय सेना की पैरा स्पेशल फोर्स का मेजर बताकर सेना की वर्दी में तस्वीरें और फर्जी पहचान पत्र प्रदर्शित कर रहा है। जांच के दौरान युवक के भारतीय सेना में अधिकारी होने का कोई रिकॉर्ड नहीं मिला। इसके बाद मामले की जानकारी नैनीताल पुलिस को दी गई।Haldwani Youth Arrested for Posing as Army Major on Social Media...Click Here to Read Full Article