उत्तराखंड: सरकारी क्वाटर में 11 दिन से पड़ा था कर्मचारी का शव, तेज बदबू फैलने के बाद मचा हड़कंप
पौड़ी गढ़वाल में लोक निर्माण विभाग के सरकारी आवास से कर्मचारी जितेंद्र प्रसाद थपलियाल का शव मिला। 22 अगस्त से ऑफिस नहीं आया था, 11 दिन बाद बदबू से खुला मामला।
जनपद पौड़ी गढ़वाल में उस समय हड़कंप मच गया, जब लोक निर्माण विभाग के सरकारी आवास से तेज दुर्गंध आने की सूचना पुलिस को मिली। बताया जा रहा है कि विभागीय कॉलोनी स्थित आवास कई दिनों से बंद था। पड़ोसियों को जब घर से लगातार दुर्गंध महसूस हुई तो उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवास का दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया। दरवाजा नहीं खुलने पर पुलिस ने उसे तोड़कर अंदर प्रवेश किया, जहां कर्मचारी का शव पड़ा मिला।PWD Employee Found Dead in Government Quarter