ऋषिकेश: मुनि की रेती में गंगा की लहरों पर लौटा रोमांच, साल के दूसरे राफ्टिंग सीजन का आगाज
मुनि की रेती में गंगा पूजन और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ नए रिवर राफ्टिंग सीजन का विधिवत शुभारंभ हो गया। सीजन शुरू होने से राफ्टिंग कारोबार के साथ होटल, कैंप, रेस्टोरेंट और परिवहन व्यवसायों में भी गतिविधियां बढ़ने की उम्मीद है।
उत्तराखंड के मुनि की रेती क्षेत्र में बुधवार को गंगा की लहरों पर रोमांच का नया दौर शुरू हो गया। नए रिवर राफ्टिंग सीजन का विधिवत शुभारंभ गंगा पूजन और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ किया गया। इस दौरान राफ्टिंग व्यवसायियों, रिवर गाइड्स और पर्यटन कारोबार से जुड़े स्थानीय लोगों ने गंगा घाट पर मां गंगा का दुग्धाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। पूजा के दौरान राफ्टिंग सीजन के सफल और निर्विघ्न संचालन के साथ पर्यटकों की सुरक्षा की कामना की गई।River Rafting Season Begins in Muni Ki Retiबुधवार सुबह से ही ...
...Click Here to Read Full Article