उत्तराखंड: पिता थे सेना में हवलदार, अब बेटा बनेगा अफसर, जतिन ने NDA में पाई 11वीं रैंक
खटीमा के सैनिक कॉलोनी अमाऊं निवासी जतिन सिंह भाट ने NDA की प्रतिष्ठित परीक्षा में ऑल इंडिया 11वीं रैंक हासिल कर उत्तराखंड का नाम रोशन किया है।
उत्तराखंड के युवाओं ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा और मेहनत का लोहा मनवाया है। ऊधमसिंह नगर जिले के सीमांत क्षेत्र खटीमा के जतिन सिंह भाट ने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) की प्रतिष्ठित परीक्षा में ऑल इंडिया 11वीं रैंक हासिल कर पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है। सैनिक कॉलोनी अमाऊं निवासी जतिन की इस शानदार उपलब्धि से परिवार, शिक्षकों और क्षेत्र में खुशी की लहर है। उनकी सफलता पर स्कूल में भव्य सम्मान समारोह आयोजित कर उनका जोरदार स्वागत किया गया।Khatima Boy Secures All India 11th Rank in NDA Exam...Click Here to Read Full Article