उत्तराखंड: जेनी प्रकरण पर हरक सिंह रावत का बड़ा बयान, अंकिता केस का जिक्र कर BJP पर साधा निशाना

23 साल पुराने जेनी प्रकरण में महिला के गंभीर आरोपों के बाद कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत ने पलटवार करते हुए इसे भाजपा की साजिश बताया है। वहीं, महिला ने पुरानी जांच पर सवाल उठाते हुए दोबारा CBI जांच और DNA टेस्ट कराने की मांग की है।

करीब 23 साल पुराने चर्चित जेनी प्रकरण को लेकर उत्तराखंड की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। मामले में एक महिला के सामने आकर पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत पर गंभीर आरोप लगाने और दोबारा सीबीआई जांच व डीएनए टेस्ट की मांग करने के बाद हरक सिंह रावत ने भी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपना पक्ष रखा। उन्होंने महिला के आरोपों को खारिज करते हुए इसे भाजपा की साजिश बताया। हरक सिंह का कहना है कि अंकिता भंडारी प्रकरण से जनता का ध्यान भटकाने के लिए पुराने मामले को फिर से उठाया जा रहा है।...
...Click Here to Read Full Article

Latest Uttarakhand News

Disclaimer

हम वेबसाइट पर डाटा संग्रह टूल्स, जैसे कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर अनुभव प्रदान कर सकें, ट्रैफिक का विश्लेषण कर सकें, कॉन्टेंट व्यक्तिगत तरीके से पेश कर सकें और हमारे पार्टनर्स, जैसे की Google के साथ लक्षित विज्ञापन पेश करने के लिए उपयोग कर सकें। हमारी Privacy Policy और Terms & Conditions पढ़ें, और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।