उत्तराखंड के दो पर्वतारोहियों ने लद्दाख की तीन ऊंची चोटियां फतह कीं, कठिन हालात में रचा कीर्तिमान
पिथौरागढ़ के दो पर्वतारोहियों मुकेश और लोकेश ने लद्दाख की 6,000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाली तीन चुनौतीपूर्ण चोटियों पर सफल आरोहण किया है। दोनों ने माउंट कांग यात्से 1, जोजोंगो वेस्ट और जोजोंगो ईस्ट को कठिन मौसम और कम ऑक्सीजन के बीच फतह किया।
सीमांत जिला पिथौरागढ़ के दो पर्वतारोहियों ने लद्दाख में हाई एल्टीट्यूड माउंटेनियरिंग अभियान के दौरान बड़ी उपलब्धि हासिल की है। इंट्रिसिक क्लाइंबर्स एंड एक्सप्लोरर्स (ICE) संस्था के प्रशिक्षक मुकेश और लोकेश ने लद्दाख की तीन ऊंची और चुनौतीपूर्ण चोटियों पर सफल आरोहण किया। अभियान के दौरान दोनों पर्वतारोहियों ने करीब 6,440 मीटर ऊंची माउंट कांग यात्से 1, 6,300 मीटर ऊंची माउंट जोजोंगो वेस्ट और 6,250 मीटर ऊंची माउंट जोजोंगो ईस्ट पर चढ़ाई पूरी की।Pithoragarh Mountaineers Conquer Three Peaks in La...
...Click Here to Read Full Article