उत्तराखंड: शिक्षकों को AI में दक्ष बनाने की तैयारी, SCERT और Kotak Education Foundation के बीच MoU
उत्तराखंड में शिक्षकों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की समझ और तकनीकी दक्षता देने के लिए SCERT उत्तराखंड और कोटक एजुकेशन फाउंडेशन ने MoU किया है।
उत्तराखंड में शिक्षा के क्षेत्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के इस्तेमाल को बढ़ावा देने की दिशा में पहल शुरू हुई है। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (SCERT) उत्तराखंड और कोटक एजुकेशन फाउंडेशन (KEF) के बीच शिक्षकों की AI साक्षरता और दक्षता बढ़ाने के लिए समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए हैं। इस साझेदारी का उद्देश्य राज्यभर के शिक्षकों को AI और डिजिटल तकनीक से जुड़ी जरूरी जानकारी और कौशल उपलब्ध कराना है, ताकि तकनीक को शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया में प्रभावी ढंग से इस्तेमाल किया जा सके।...Click Here to Read Full Article