देहरादून में प्रशासन का बड़ा एक्शन, शराब की दुकानों पर छापेमारी.. कई जगह मिली ओवररेटिंग
देहरादून में शराब की दुकानों पर ओवररेटिंग और अन्य अनियमितताओं की शिकायतों के बाद जिला प्रशासन ने देर रात व्यापक छापेमारी की। अलग-अलग मजिस्ट्रेट टीमों ने माजरा, पटेलनगर, आईएसबीटी, प्रेमनगर, जाखन और राजपुर रोड समेत कई क्षेत्रों में दुकानों की जांच की।
शराब की दुकानों पर निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत वसूलने की लगातार मिल रही शिकायतों को जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने गंभीरता से लिया। उनके निर्देश पर बुधवार देर रात जिला प्रशासन की अलग-अलग मजिस्ट्रेट टीमों ने शहर के कई इलाकों में शराब की दुकानों का औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान प्रशासन ने शराब की बिक्री, स्टॉक और अभिलेखों से जुड़े कई बिंदुओं की पड़ताल की। इसमें निर्धारित बिक्री दर, स्टॉक रजिस्टर, बोतलों के बैच नंबर, सेल्समैन की वैधता, रेट लिस्ट और शिकायत नंबर की उपलब्धता शामिल थी।Dehradu...
...Click Here to Read Full Article