Uttarakhand Weather: पहाड़ों पर लौटी ठंड, आज उत्तराखंड के 9 जिलों में बारिश और तेज हवाएं चलने के आसार
उत्तराखंड में मानसून की विदाई के बाद भी बारिश और ओलावृष्टि का दौर जारी है, जिससे मैदानी और पर्वतीय क्षेत्रों में ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग ने नौ जिलों में गरज-चमक और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की चेतावनी दी है।
उत्तराखंड में अक्टूबर के दौरान मौसम लगातार करवट बदल रहा है। मानसून की विदाई के बावजूद प्रदेश के पर्वतीय और मैदानी इलाकों में बारिश का सिलसिला जारी है। कई स्थानों पर बारिश के साथ ओलावृष्टि होने से तापमान में गिरावट आई है और ठंड बढ़ गई है। मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार, प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं, 3500 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार हैं।Uttarakhand Weather Update 10 October 2026मौसम विभाग के अनुसार आज ...
...Click Here to Read Full Article