देहरादून: दून क्लब के रेस्टोरेंट में छापेमारी, सड़ी सब्जियां और चूहों-कॉकरोच का आतंक.. नोटिस जारी
देहरादून के दून क्लब स्थित रेस्टोरेंट के औचक निरीक्षण में सड़ी सब्जियां, कई दिन पुराना खाना और रसोई में चूहे-कॉकरोच मिलने का मामला सामने आया है। टीम ने खराब खाद्य सामग्री नष्ट कराई और पनीर, दूध व चिकन करी के नमूने जांच के लिए भेजे हैं।
देहरादून के प्रतिष्ठित दून क्लब स्थित रेस्टोरेंट में खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता से जुड़ी गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के दिशा-निर्देश पर मंगलवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव सीमा डुंगराकोटी तथा खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन की संयुक्त टीम ने औचक निरीक्षण किया। टीम ने रसोईघर, फ्रीजर, खाद्य सामग्री रखने के स्थान, बर्तन धोने के क्षेत्र और स्टोर रूम की जांच की। इस दौरान कई जगह स्वच्छता और खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन नहीं होता मिला।<...
...Click Here to Read Full Article