उत्तराखंड: सिमल्ट गांव में भूस्खलन का खौफ! टेंट में कट रही 4 परिवारों की रातें, जंगली जानवरों का भी डर
सिमल्ट गांव में भूस्खलन के खतरे के चलते चार प्रभावित परिवार खेतों में लगाए गए टेंट में रहने को मजबूर हैं। टेंट में बिजली की व्यवस्था नहीं होने से ग्रामीणों को रात में जंगली जानवरों का डर सता रहा है और उन्हें अपने पुश्तैनी घरों की भी चिंता है।
उत्तराखंड के सिमल्ट गांव में भूस्खलन का खतरा अभी टला नहीं है। ऐसे में प्रभावित चार परिवार अपने घरों से दूर खेतों में लगाए गए टेंट में दिन-रात गुजार रहे हैं। घरों को छोड़कर अस्थायी ठिकानों पर रहने की मजबूरी ने ग्रामीणों की दिनचर्या बदल दी है।Landslide Fear Forces 4 Families to Live in Tents प्रशासन की ओर से प्रभावित रीना देवी, कमला देवी, विमला देवी और मुन्ना लाल के परिवारों को टेंट उपलब्ध कराए गए हैं। लेकिन इन टेंटों में बुनियादी सुविधाओं की कमी के चलते उनकी मुश्किलें बनी हुई हैं।...
...Click Here to Read Full Article