उत्तरकाशी: दयारा बुग्याल पर संकट! भू-धंसाव से हरे-भरे मैदानों में बन रहीं खाइयां, दुर्लभ फूलों पर खतरा
उत्तरकाशी के प्रसिद्ध दयारा बुग्याल में भू-धंसाव, भूस्खलन और अनियोजित पर्यटन के कारण प्राकृतिक सुंदरता और जैव विविधता पर खतरा बढ़ रहा है। मवेशियों के बढ़ते दबाव से दुर्लभ फूलों और बुग्याली घास को नुकसान पहुंचने की आशंका है।
उत्तराखंड की प्राकृतिक धरोहरों में शामिल उत्तरकाशी का दयारा बुग्याल इन दिनों पर्यावरणीय चुनौतियों का सामना कर रहा है। कभी दूर तक फैले हरे-भरे घास के मैदानों और रंग-बिरंगे फूलों के लिए पहचान रखने वाले इस क्षेत्र में अब भू-धंसाव और भूस्खलन के निशान दिखाई देने लगे हैं। स्थानीय स्तर पर अनियोजित पर्यटन और मवेशियों के बढ़ते दबाव को भी बुग्याल की प्राकृतिक वनस्पतियों के लिए चुनौती माना जा रहा है। ऐसे में इस खूबसूरत पर्यटन स्थल की जैव विविधता को बचाने के लिए प्रभावी संरक्षण की जरूरत महसूस की जा रही है।<...
...Click Here to Read Full Article