अंकिता भंडारी केस: इंडिया गेट से देहरादून लोकभवन तक विरोध प्रदर्शन, पुलिस हिरासत में कई कांग्रेस नेता
अंकिता भंडारी मामले में कथित वीआईपी को लेकर उठ रहे सवालों के बीच उत्तराखंड कांग्रेस ने देहरादून में प्रदर्शन किया और न्याय की मांग की। लोकभवन पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत समेत कई कांग्रेस नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लेकर पुलिस लाइन भेज दिया।
उत्तराखंड का चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड एक बार फिर राजनीतिक चर्चा के केंद्र में है। मामले में कथित वीआईपी की नियुक्ति को लेकर उठे विवाद और दिल्ली के इंडिया गेट पर अंकिता के माता-पिता को हिरासत में लिए जाने के विरोध में कांग्रेस ने देहरादून में प्रदर्शन किया। उत्तराखंड कांग्रेस के नेताओं ने अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने और कथित वीआईपी की पहचान सार्वजनिक करने की मांग उठाई। प्रदर्शन से पहले पार्टी मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई, जिसमें वरिष्ठ नेताओं ने सरकार पर कई सवाल खड़े किए।Congr...
...Click Here to Read Full Article