उत्तराखंड में 55 वर्षीय हाथी की मौत, वन विभाग ने रेडियो कॉलर लगाने के लिए किया था ट्रेंकुलाइज
हरिद्वार के जगजीतपुर क्षेत्र में आबादी के आसपास घूम रहे करीब 55 वर्षीय एक दांत वाले हाथी को रेडियो कॉलर लगाने के लिए ट्रेंकुलाइज किया गया था, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
उत्तराखंड के हरिद्वार में एक 55 वर्षीय जंगली हाथी की मौत से वन विभाग में हड़कंप मच गया। वन प्रभाग हरिद्वार की देवपुरा बीट में निर्माणाधीन रिंग रोड के पास जंगल में हाथी का शव मिला। एक दांत वाले इस हाथी की पिछले करीब दो सप्ताह से जगजीतपुर क्षेत्र और आसपास की आबादी में लगातार आवाजाही हो रही थी। मानव-हाथी संघर्ष की आशंका को देखते हुए वन विभाग की टीम उसकी निगरानी कर रही थी। इसी बीच छह नवंबर को रेडियो कॉलर लगाने की प्रक्रिया के तहत हाथी को ट्रेंकुलाइज किया गया, लेकिन इसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई और तम...
...Click Here to Read Full Article