Video: उत्तराखंड में बीच सड़क पर हाथी ने लूटा राशन, मच गया हड़कंप..देखिए वीडियो
टस्कर यानी झुंड से अलग हुआ हाथी। उस हाथी न उत्तराखंड में करीब 1 घंटे तक यातायात रोक दिया और दो वाहनों से राशन निकालकर खाया। देखिए वीडियो।
बीच सड़क पर उतरा हाथी और गाड़ियों में राशन की लूटपाट...ऐसा नज़ारा देखकर आसपास खड़े लोग भी भयभीत हो गए। भगदड़ और अफरातफरी का माहौल मचा था और टस्कर बीच सड़क पर राशन की लूट मचा रहा था। जो वीडियो हम आपको दिखा रहे हैं वो कॉर्बेट टाइगर रिजर्व से सटे नेशनल हाइवे रिंगोड़ा का है। पर्यटकों की सांसें अटकी रहीं और एक घंटे तक गजराज अपना जलवा दिखाते रहे। इस बीच लोगों ने वन विभाग को इस बारे में खबर दी। आखिरकार वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और हवाई फायरिंग कर दी। तब जाकर हाथी जंगल की तरफ गया। ...Click Here to Read Full Article