दुखद: कबड्डी प्लेयर अनुष्का नेगी का हाथ काटना पड़ा, रो-रोकर बेहाल हुए मां-बाप
जिस बात का डर था, वो ही हुआ। हाईटेंशन लाइन की चपेट में आई रुद्रप्रयाग की अनुष्का नेगी को अपना हाथ गंवाना पड़ा है।
रुद्रप्रयाग की रहने वाली 12 साल की बालिका अनुष्का नेगी को मदद की दरकार है। खो-खो और कबड्डी की खिलाड़ी अनुष्का बीते 31 दिसंबर को हाइटेंशन लाइन की चपेट में आ गई थी। हादसे में अनुष्का के शरीर के कई हिस्से गंभीर रूप से झुलस गए, देहरादून में इलाज के दौरान अनुष्का का दाहिना हाथ काटना पड़ा। गंभीर रूप से झुलसी बच्ची का देहरादून के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। अनुष्का के इलाज में करीब 8 लाख का खर्चा आ रहा है। बच्ची के पिता मेहनत-मजदूरी करते हैं, ऐसे में इतनी बड़ी रकम का इंतजाम कर पाना उनके लिए मुश्कि...
...Click Here to Read Full Article