उत्तराखंड: 3 लाख सरकारी कर्मचारी हड़ताल पर, ठप हुआ काम..वित्त मंत्री ने दिए बड़े संकेत
अपनी 10 सूत्रीय मांगों को लेकर 3 लाख सरकारी कर्मचारी सामूहिक अवकाश पर हैं। कर्मचारियों के अवकाश पर चले जाने से सरकारी दफ्तरों में कामकाज ठप है, लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
उत्तराखंड के तीन लाख सरकारी कर्मचारी अपनी दस सूत्रीय मांगों को लेकर आज सामूहिक अवकाश पर रहे। कर्मचारियों के छुट्टी पर चले जाने की वजह से सरकारी दफ्तरों में काम-काज ठप रहा। इस बीच संयोजक मंडल के साथ वित्त मंत्री प्रकाश पंत की बैठक हुई। इस बैठक में आवास भत्तों में बढ़ोतरी की संकेत दिए गए हैं। बैठक में कर्मचारियों की दस सूत्री मांगों को लेकर चर्चाएं हुईं। वित्त मंत्री ने कहा कि वो उनकी सभी मांगे कैबिनेट मीटिंग में रखेंगे, जिसके बाद कैबिनेट इस पर फैसला लेगी। इस दौरान वित्त मंत्री ने आवास भत्ते में ब...
...Click Here to Read Full Article