जयहरीखाल में खुलेगा हाईटेक मॉडर्न स्कूल, यहां गरीब बच्चे रहेंगे भी और पढ़ेंगे भी
जयहरीखाल दौरे पर आए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने जयहरीखाल इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया। जयहरीखाल में जल्द ही मॉर्डन आवासीय विद्यालय खुलेगा, जिसमें गरीब मेधावी बच्चों को मुफ्त शिक्षा मिलेगी।
प्रदेश सरकार गरीबों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए नई-नई योजनाएं चला रही है। अटल आयुष्मान योजना के जरिए गरीबों को मुफ्त इलाज की सुविधा मिलने लगी है, तो वहीं शिक्षा के क्षेत्र में भी सुधार जारी है। प्रदेश में जल्द ही नए मॉडल और व्यावसायिक कॉलेज खोले जाएंगे। इसी कड़ी में पौड़ी के जयहरीखाल में हाइटेक सुविधाओं से लैस मॉर्डन आवासीय विद्यालय बनेगा, जिसमें गरीब मेधावी छात्रों को पढ़ने और रहने का मौका मिलेगा। कॉलेज खोलने के लिए सभी इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत इस प्...
...Click Here to Read Full Article