वाह! अब पौड़ी गढ़वाल के स्कूलों में पढ़ाई जाएगी गढ़वाली, पढ़िए अच्छी खबर
पौड़ी में प्रशासन ने गढ़वाली बोली को बचाने की कवायद शुरू कर दी है। जल्द ही गढ़वाली बोली को पाठ्यक्रम से जोड़ा जाएगा। गढ़वाली बोली का पाठ्यक्रम तैयार किया जा रहा है।
गढ़वाली हमारी बोली होने के साथ-साथ हमारी सांस्कृतिक पहचान है। खाली होते गांवों के चलते पहाड़ की बोली-भाषा पर भी खतरा मंडरा रहा है। बहरहाल देर से ही सही शिक्षा विभाग ने गढ़वाली भाषा को बचाने की मुहिम शुरू कर दी है। अब उत्तराखंड के सरकारी स्कूलों में बच्चों को गढ़वाली सिखाई जाएगी। इससे नौनिहालों को अपनी बोली-भाषा को जानने-समझने का मौका मिलेगा। शिक्षा विभाग इस मुहिम की शुरुआत पौड़ी से करने जा रहा है। जिला प्रशासन की पहल पर गढ़वाली भाषा को स्कूल के पाठ्यक्रम से जोड़ा जाएगा। प्रयास के पहले चरण में पौ...
...Click Here to Read Full Article