उत्तराखंड में आफत की बारिश...मलबा आने से गंगोत्री हाईवे बंद, यमुनोत्री में भी भूस्खलन
मानसून के रफ्तार पकड़ने के साथ ही उत्तराखंड से तबाही की तस्वीरें सामने आने लगी हैं, जगह-जगह सड़कें बंद हैं, लोग जाम में फंसे हैं...
उत्तराखंड को लेकर मौसम विभाग की भविष्यवाणी सही साबित हो रही है। पहाड़ों में बारिश की शक्ल में आफत बरस रही है। चारधाम यात्रा पर भी इसका असर पड़ा है। गंगोत्री में लगातार हो रही बारिश के बाद गंगोत्री हाईवे पर मलबा जमा हो गया। जिस वजह से हाईवे पर जाम लगा है। गाड़ियां जाम में फंसी हैं। चुंगी बड़ेति रोड बंद है, यहां सुबह से गाड़ियों की कतार लगी है, वाहन आगे नहीं बढ़ पा रहे थे। प्रशासन ने गाड़ियों को मनेरा के रास्ते रवाना किया। फिलहाल आवाजाही के लिए वैकल्पिक रास्ते का इस्तेमाल किया जा रहा है। ...Click Here to Read Full Article