उत्तराखंड के 23.80 लाख राशन कार्ड धारकों के लिए खुशखबरी, कैबिनेट के 5 बड़े फैसले जानिए
उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में 12 बड़े फैसले लिए गए हैं। 2 मिनट में आप भी पढ़ लीजिए इन फैसलों के बारे में
उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक हुई और लाखों लोगों के लिए सौगात आई है। सबसे बड़ी खबर राशन कार्ड धारकों के लिए है। त्रिवेंद्र कैबिनेट की बैठक में फैसला लिया गया है कि अब राशन कार्ड से दालें भी बंटेंगी। खास बात ये है कि दालों पर 15 रुपये सब्सिडी भी दी जाेगी। इस फैसले के बाद उत्तराखंड के 23 लाख से ज्यादा लोगों को फायदा मिलेगा। कैबिनेट की बैठक में 14 प्रस्ताव आए थे। इनमें से 12 प्रस्तावों को मंज़ूरी दी गई। उत्तराखंड सरकार के प्रवक्ता मदन कौशिक ने इन फैसलों के बारे में डीटेल जानकारी दी है। आप भी जानिए।