उत्तराखंड: बेटी ने तोड़ी समाज की बंदिशें, खुद दी मां की चिता को मुखाग्नि..निभाया बेटे का फर्ज
टीवी एक्ट्रेस रूप दुर्गापाल और उनकी बहन पारूल ने मां सुधा दुर्गापाल की चिता को मुखाग्नि दी, सुधा दुर्गापाल का बुधवार को निधन हो गया था...
मशहूर टीवी अभिनेत्री रूप दुर्गापाल और उनकी बहन ने अपनी दिवंगत माता को अल्मोड़ा में अंतिम विदाई दी। मां डॉ. सुधा दुर्गापाल के अंतिम संस्कार की सभी रस्में दोनों बहनों ने मिलकर निभाईं। इस दौरान दोनों बहनें बेहद भावुक दिखीं। उनकी आंसू थम नहीं रहे थे। गमगीन माहौल में अल्मोड़ा के विश्वनाथ घाट में डॉ. सुधा दुर्गापाल का अंतिम संस्कार हुआ। तमाम सामाजिक वर्जनाओं को तोड़ते हुए रूप दुर्गापाल और उनकी बहन ने मां की चिता को मुखाग्नि दी। ...Click Here to Read Full Article