पर्वतीय अंचल में इगास पर्व की धूम, भैलो घुमाकर मनाई इगास
मान्यता है कि भगवान श्रीरामचंद्र के अयोध्या लौटने की सूचना पहाड़वासियों को 11 दिन बाद मिली थी, तब लोगों ने इसी दिन दिवाली मनाई थी...
प्रदेशभर में इगास पर्व की धूम है। पर्वतीय अंचलों में इगास पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। जगह-जगह सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। देहरादून में गढ़वाल महासभा ने इगास पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें लोगों ने भैलो घुमाकर एक-दूसरे को इगास पर्व की बधाई दी। समारोह में लोकगायक प्रीतम भरतवाण ने रंग जमा दिया। एक के बाद एक सुमधुर लोकगीतों की प्रस्तुति देकर उन्होंने श्रोताओं का मन मोह लिया। लोग देर रात तक लोकगीतों पर थिरकते रहे। गुरुवार की शाम से ही घरों की रसोई में पहाड़ी व्यंजन बनने लगे थ...
...Click Here to Read Full Article