पहाड़ के नौजवान की पुणे में हत्या, 1 महीने पहले ही घर से लौटा था..गांव में पसरा मातम
देवचंद घर के हालात बेहतर बनाने के लिए पुणे गया था, लेकिन वहां से जिंदा वापस नहीं लौट सका, सोमवार को देवचंद को अंतिम विदाई दी गई...देखिए वीडियो
पहाड़ का रहने वाला 32 साल का देवचंद कई सपने लेकर पुणे गया था। सोचा था नौकरी कर परिवार का सहारा बनेगा। माता-पिता के सपनों को पूरा करेगा, पर होनी को कुछ और ही मंजूर था। देवचंद को गए हुए अभी सिर्फ 1 महीना ही हुआ था कि 6 नवंबर को उसके परिवार को ऐसी दुखद खबर मिली, जिसने उन्हें तोड़कर रख दिया। 6 नवंबर को देवचंद रमोला की पुणे में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। देवचंद की निर्जीव देह उत्तरकाशी पहुंचते ही वहां कोहराम मच गया। परिजन बिलखने लगे। बुजुर्ग महिलाओं को यूं रोता-बिलखता देख गांव के हर सदस्य का...
...Click Here to Read Full Article