केदारनाथ में बर्फबारी, माइनस 4 डिग्री पहुंचा तापमान..आप भी देखिए मनमोहक तस्वीरें
केदारनाथ में कल शाम से बर्फबारी जारी है। अभी तक दो फीट तक बर्फ जम चुकी है। यहां माइनस चार डिग्री सेल्सियस पारा बना हुआ है। देखिए खूबसूरत तस्वीरें
ये तस्वीरें आज की हैं और सीधे केदारनाथ धाम से आई हैं। हम आपके लिए यानी केदारनाथ धाम के भक्तों के लिए ये खास तस्वीरें लेकर आए हैं। केदारनाथ में जमकर बर्फबारी हो रही है और तापमान माइनस में जा रहा है। इस बीच ये खूबसूरत तस्वीरें यहां की खूबसूरती को बयां कर रही हैं। इन दिनों केदारनाथ धाम के कपाट बंद हैं। कहा जाता है कि यहां 6 महीने पूजा का अधिकार देवताओं को है और 6 महीने मनुष्यों को है। इस वक्त भगवान भोलेनाथ की धरती स्वर्ग के समान लग रही है। ठंड लगातार बढ़ रही है और बर्फबारी ने खूबसूरत रूप धर लिया है...
...Click Here to Read Full Article