देहरादून में लूट मचाने वाला मोहम्मद विशाल कश्मीर से गिरफ्तार, कुलगाम में छुपा बैठा था
लूट कांड में पकड़े गए युवक का नाम मोहम्मद विशाल है, पुलिस ने उसे कश्मीर से गिरफ्तार किया...
देहरादून, 8 महीने पहले यहां लूट की बड़ी वारदात हुई थी। बात 15 अप्रैल 2019 की है। सरस्वती विहार स्थित सिद्धार्थ ज्वैलर्स में आम दिनों की तरह चहल पहल थी। तभी कुछ नकाबपोश बदमाश धड़धड़ाते हुए शोरूम में घुस गए। सभी हथियारों से लैस थे। बदमाशों ने शोरूम मालिक सुबोध रस्तोगी की पत्नी लवि रस्तोगी पर पिस्तौल तान दी। उसे दुकान के कोने में बंधक बना लिया। बाद में बदमाशों ने सोने-चांदी के जेवर बटोरे और फरार हो गए। ये मामला पिछले 8 महीने से पुलिस के लिये चुनौती बना हुआ था। साढ़े 8 महीने की मेहनत के बाद आखिरकार ...
...Click Here to Read Full Article