PMGSY 4.0 Uttarakhand: पहाड़ के 309 गांवों तक पहुंचेगी सड़क, 1707 करोड़ की लागत से 184 सड़कों का निर्माण
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण में उत्तराखंड के दूरस्थ गांवों तक सड़क पहुंचाने का काम तेज हो गया है। पहले चक्र में 1,707 करोड़ रुपये की लागत से 184 सड़कों का निर्माण किया जा रहा है, जिससे 309 गांव सड़क नेटवर्क से जुड़ेंगे।
उत्तराखंड के दुर्गम और दूरस्थ पहाड़ी गांवों को सड़क नेटवर्क से जोड़ने की कवायद अब और तेज हो गई है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना यानी PMGSY 4.0 के पहले चरण में प्रदेश के 309 गांवों को सड़क सुविधा से जोड़ने की तैयारी है। इसके लिए करीब 1,707 करोड़ रुपये की लागत से 1,228.20 किलोमीटर लंबी 184 सड़कों का निर्माण किया जा रहा है। सड़क कनेक्टिविटी मिलने से इन गांवों के लोगों के लिए आवागमन आसान होने के साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य और बाजार तक पहुंच भी बेहतर होने की उम्मीद है।PMGSY 4.0: Roads to 309 Re...
...Click Here to Read Full Article